Bareilly KGBV Vacancy 2026 Application Form & Details

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली से 101 पदों पर Bareilly KGBV Vacancy 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है जिसमे प्रधानाचार्य, प्रवक्ता समेत विभिन्न प्रकार की गैर शैक्षिक पदों पर भी भर्ती देखने को मिल रही है जिसकी पूरी जानकारी और संबंधित कंटेंट इस पेज पर उपलब्ध है |

उत्तर प्रदेश के लगभग हर एक जिलों से नई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वेकेंसी निकाली जा रही है जिस क्रम में आज बरेली बीएसए ऑफिस से भी Bareilly Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy का ऑफिशियल विज्ञापन और आवेदन पत्र जारी किया जा चुका है इसके लिए बीएसए ऑफिस बरेली की ओर से ऑफलाइन आवेदन दिए जा रहे हैं |

उत्तर प्रदेश की सरकारी/संविदा शिक्षक भर्ती की जॉइनिंग तक की पूरी जानकारी और कस्तूरबा गाँधी भर्ती की जिलेवार जानकारी, आगे की प्रक्रिया जैसे काउंसलिंग और जॉइनिंग संबधित सभी अपडेट के लिए follow करें हमारे Free WhatsApp चैनल को 👇

Yogesh E Learning WhatsApp Channel
Yogesh E Learning WhatsApp Channel

Bareilly KGBV Vacancy 2026: Overview

Bareilly Kasturba Gandhi Bharti जिले में संचालित कक्षा 9 से 12वीं तक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, केयरटेकर समेत विभिन्न प्रकार के पदों पर आई हुई है यह भर्ती BSA कार्यालय बरेली से निकाली गई है और 8 अगस्त 2026 तक कार्यालय में कैंडिडेट के द्वारा दिए गए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे |

आपको बता दें कि इस भर्ती में कुल मिलाकर 101 पद हैं जिस पर 45 टीचिंग स्टाफ के हैं और बाकी के 56 नॉन टीचिंग स्टाफ के हैं समस्त पदों पर सिर्फ महिला कैंडिडेट ही आवेदन कर सकती हैं |

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy Bareilly

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Bharti में आवेदन करने की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह होती है कि आपको आवेदन जिस कार्यालय से भर्ती आई हुई है उसी कार्यालय के आधिकारिक फॉर्म के माध्यम से करना होता है और यह आवेदन सिर्फ और सिर्फ पोस्ट ऑफिस के माध्यम से स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होता है अगर आप किसी अन्य माध्यम से अपने फार्म को भेजते हैं या फिर डायरेक्ट सबमिट करने का प्रयास करते हैं तो आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है |

जिलेवार कस्तूरबा भर्तियाँ: UP KGBV Vacancy 2026 | District Wise Recruitment

KGBV Bharti Bareilly: Post Wise Details

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy Bareilly में पोस्ट वाइज पूरी डिटेल संबंधित पदों की संख्या और सरकार से मिलने वाला मानदेय का पूरा विस्तृत विवरण नीचे टेबल के माध्यम से समझाया गया है जिसे देखकर के आप यह समझ सकते हैं कि किस पोस्ट के लिए कितना मानदेय निर्धारित किया गया है |

Post Name (पद का नाम)Total Posts (रिक्त पद)Monthly Salary (मानदेय)
Pradhanacharya (प्रधानाचार्य)5₹ 30,000/-
Caretaker (केयर टेकर)5₹ 24,200/-
PGT Hindi (पी०जी०टी० हिन्दी)5₹ 22,000/-
PGT English (पी०जी०टी० अंग्रेजी)5₹ 22,000/-
PGT Maths (पी०जी०टी० गणित)5₹ 22,000/-
PGT Biology (पी०जी०टी० जीव विज्ञान)5₹ 22,000/-
PGT Chemistry (पी०जी०टी० रसायन विज्ञान)5₹ 22,000/-
PGT Physics (पी०जी०टी० भौतिक विज्ञान)5₹ 22,000/-
Computer Science (कम्प्यूटर विज्ञान)5₹ 22,000/-
Karyalay Adhyaksh / Lipik (कार्यालय अधीक्षक / लिपिक)5₹ 12,430/-
Lab Assistant (लैब असिस्टेन्ट)15₹ 7,147/-
Peon (चपरासी)5₹ 7,505/-
Watchman / Guard (चौकीदार)5₹ 7,505/-
Assistant Cook (सहायक रसोइया)15₹ 6,755/-
TOTAL (योग)90

KGBV Bharti Bareilly: Previous Vacancy Post Wise Details

कस्तूरबा गांधी भर्ती बरेली में दो तरह से पदों की संख्या को व्यवस्थित किया गया है जैसा कि अपने ऊपर टेबल में देखा कि 90 पदों पर नई भर्ती निकाली गई है और इससे पहले पुरानी भर्ती भी उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आई हुई थी जिसमें 11 पद शेष रह गए थे तो उन पदों को भी इसमें ऐड करके और नई नयी भर्ती विज्ञापित की गई है जिसका पूरा डिटेल नीचे देख सकते हैं |

Post Name (पद का नाम)Total Posts (रिक्त पद)Monthly Salary (मानदेय)
Karyalay Adhyaksh / Lipik (कार्यालय अधीक्षक / लिपिक)3₹ 12,430/-
Lab Assistant (लैब असिस्टेन्ट)6₹ 7,147/-
Watchman / Guard (चौकीदार)1₹ 7,505/-
Assistant Cook (सहायक रसोइया)1₹ 6,755/-
TOTAL (योग)11

Bareilly KGBV Vacancy 2026: Post Wise Qualification

Bareilly KGBV Bharti में सभी पदों का विवरण और शैक्षिक योग्यता नीचे दिखाई गई है जिसमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता समेत गैर शैक्षिक पदों का पूरा विवरण उपलब्ध है |

Post Name (पद का नाम)Qualification (शैक्षिक योग्यता)
Pradhanacharya (Principal)• Master Degree (M.A. / M.Sc.)
• 4 years teaching experience (Class 9 to 12)
Caretaker• Post Graduation (M.A. / M.Sc. / M.Com)
• B.Ed. Degree
PGT Hindi• M.A. in Hindi
• B.A. with Sanskrit subject
PGT English• M.A. in English
• B.Ed. or L.T. Diploma
PGT Maths• M.A. / M.Sc. in Mathematics
PGT Biology• M.Sc. in Botany / Zoology / Life Science
PGT Chemistry• M.Sc. in Chemistry / Biochemistry
PGT Physics• M.Sc. in Physics
Computer Science• B.Tech / B.E. / MCA / M.Sc. in Computer Science
OR Post Graduation + PGDCA / ‘O’ Level / ‘A’ Level
Karyalay Adhyaksh / Lipik (Clerk)• 12th Pass
• Computer CCC Certificate
• Typing: Hindi (25 WPM) & English (30 WPM)
या दशवीं/बारवीं में एक विषय के रूप में computer
Lab Assistant• 12th Pass in Science Stream
OR 10th Pass + Diploma in Laboratory Technique
Peon (Chaprasi)• 8th Pass (कक्षा 8 उत्तीर्ण)
Watchman / Guard (Chowkidar)• 8th Pass (कक्षा 8 उत्तीर्ण)
Assistant Cook (Sahayak Rasoiya)• 8th Pass (कक्षा 8 उत्तीर्ण)

Bareilly KGBV Vacancy New Application Form 2026

जो लोग Bareilly KGBV Vacancy में आवेदन करना चाह रहे हैं तो इसमें आवेदन की एक शर्त यह होती है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बरेली के निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से ही आपको आवेदन भेजने होता है तो वह निर्धारित आवेदन पत्र नीचे टेबल में उपलब्ध करवाया गया है जिसे डाउनलोड करके और अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं |

DistrictLast DateTotal PostComplete PDF
बरेली 9to1208 Aug 2026101 (45 Teaching+ 56 Non Teaching)Buy Official Notification+Form

BSA Office Bareilly Address With Pin Code- कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली, उत्तर प्रदेश 243001

Leave a Reply