UP KGBV Vacancy 2026: District Wise Recruitment

समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत UP KGBV Vacancy 2026 सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निकाली जाती है और इसी कार्यालय से आधिकारिक आवेदन पत्र का प्रारूप जारी किया जाता है जिस प्रारूप की मदद से आपको ऑफलाइन आवेदन करना होता है तो चलिए पूरी जानकारी को समझते हैं कि कैसे क्या आगे की प्रक्रिया होती है और कौन-कौन से जिलों से भर्ती चल रही है |

उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर दो तरह के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देखने को मिलते हैं जिसमें पहले विद्यालय कक्षा 6 से 8वीं तक का होता है और दूसरा कक्षा 9 से 10वीं यानी कि उच्चतर Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya होता है और इन दोनों विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पोस्ट पर भर्ती निकाली जाती है और इसके लिए जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आवेदन मांगा जाता है |

UP KGBV Vacancy 2026: Overview

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2026 UP इस समय बहुत सारे जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निकाली जा रही है और इसके पहले भी बहुत सारे जिलों से आवेदन लिए जा चुके हैं तो इस समय जितने भी जिलों से आवेदन चल रहे हैं वह सभी विवरण आपको नीचे इसी पेज पर देखने को मिल जाएगा |

उत्तर प्रदेश की सरकारी/संविदा शिक्षक भर्ती की जॉइनिंग तक की पूरी जानकारी और कस्तूरबा गाँधी भर्ती की जिलेवार जानकारी, आगे की प्रक्रिया जैसे काउंसलिंग और जॉइनिंग संबधित सभी अपडेट के लिए follow करें हमारे Free WhatsApp चैनल को 👇

Yogesh E Learning WhatsApp Channel
Yogesh E Learning WhatsApp Channel

सभी जिलों से अलग-अलग प्रकार के पदों पर ये भर्ती देखने को मिलती है जिसमें टीचिंग पोस्ट की बात करें तो पूर्णकालिक शिक्षिका, अंशकालिक शिक्षिका, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता इस प्रकार के पदों पर मिलती है वहीँ नॉट टीचिंग की बात करें तो केयरटेकर, लेखाकार, कार्यालय अधीक्षक, लैब असिस्टेंट, रसोईया, सहायक रसोईया, चपरासी, चौकीदार जैसे पदों पर देखने को मिलती है |

UP KGBV District Wise Vacancy 2026

फॉर्म को buy करने के बाद भी अगर किसी को कोई दिक्कत आती है तो वह Payment के स्क्रीनशॉट के साथ जिले का नाम हमें मेल करें और थोड़ी ही देर में उसी मेल पर आपको आपकी PDF मिल जाएगी | Mail id👉mishrayogesh514@gmail.com

DistrictLast DateTotal PostComplete PDF
प्रयागराज 6to8 & 9to1213 Oct 202636 (22 9to12+ 14 6to8)Official Notification
Buy 6to8 Official Form
Buy 9to12 Official Form
बदायूं 6to8 & 9to1210 Oct 202676 (20 9to12+ 56 6to8)Official Notification
Buy Official Form
पीलीभीत 9to1212 Oct 202648 (16 Teaching+ 32 Non Teaching)Official Notification
Buy Official Form
गोरखपुर 6to8 & 9to1230 Sep 2026132 (84 9to12+ 48 6to8)Official Notification
Buy Official Form
चंदौली 6to828 Sep 202612 (5 Teaching+ 7 Non Teaching)Newspaper Vigyapti
Buy Official Form
आगरा 6to830 Sep 202634 (17 Teaching+ 17 Non Teaching)Official Notification
Buy Official Form

ऊपर दिए गए टेबल की मदद से आप न केवल जिलेवार चल रही भर्तियों की जानकारी देख पाएंगे बल्कि उसके सामने दी हुई download बटन के जरिये हर एक जिले के विज्ञापन को भी डाउनलोड कर पाएंगे |

जिलेवार BSA ऑफिस पूरा पता, पिन कोड सहित

जिले का नामBSA Office Address with Pin Code
प्रयागराजजिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा मम्फोर्डगंज प्रयागराज 211002
बदायूंकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं निकट पुलिस लाइन चौराहा, पिन कोड 243601
पीलीभीतकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत 262001
गोरखपुरकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर
पता- सीतापुर आंख का अस्पताल परिसर पार्क रोड, गोरखपुर उत्तर प्रदेश – 273001
चंदौलीकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली उत्तर प्रदेश 232104
आगराकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी टिकोरिया शाहगंज आगरा उत्तर प्रदेश-282010

UP KGBV Vacancy 2026 Application Form

UP KGBV Bharti में आवेदन करने के लिए आपको उसी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ऑफिशियल आवेदन पत्र से ही आवेदन करना होता है और यह पूरा आवेदन पत्र आपको हमारे व्हाट्सएप चैनल पर मिल जाएगा | तो Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy में आवेदन करने के लिए और संबंधित सभी जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते हैं जिसकी लिंक ऊपर दी गई है |

UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Bharti Eligibility Criteria

UP KGBV Vacancy में टीचिंग व नॉन टीचिंग में कई प्रकार के अलग-अलग पद शामिल होते हैं जिनकी योग्यता भी अलग-अलग होती है तो चलिए हर एक पद की योग्यता के बारे में चीजों को समझ लेते हैं

UP KGBV Recruitment 2026: 9to12 Teaching Post Eligibility Criteria

9to12 UP KGBV Vacancy में दो प्रकार के शिक्षक होते हैं प्रधानाचार्य और प्रवक्ता और दोनों के लिए योग्यता लगभग समान होती है लेकिन प्रधानाचार्य के लिए अनुभव की आवश्यकता होती है |

  • प्रधानाचार्य: kasturba gandhi balika vidyalaya recruitment 2026 में प्रधानाचार्य के पद पर आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी की आयु सीमा 30 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और PG(परास्नातक) और बीएड होना चाहिए साथ ही साथ प्रवक्ता के रूप में बढ़ाने का 4 वर्ष का एक्सपीरियंस या फिर कक्षा 8 तक में प्रधानाध्यापक के रूप में कम से कम 4 वर्ष का एक्सपीरियंस चाहिए होता है |
  • PGT: KGBV Bharti भर्ती में प्रवक्ता पद पर आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी की आयु सीमा 25 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए और PG(परास्नातक) और बीएड होना चाहिए |

UP KGBV Vacancy 2026: 6to8 Teaching Post Eligibility Criteria

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy कक्षा 6 से 8 में आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष होनी चाहिए लेकिन इसमें दो प्रकार के शिक्षिका होती हैं पूर्णकालिक और अंशकालिक |

  • पूर्णकालिक शिक्षिका में आवेदन करने के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष और संबंधित विषय से ग्रेजुएशन b.ed और उच्च प्राथमिक स्तर की टेट होनी चाहिए |
  • कस्तूरबा विद्यालय भर्ती में अंशकालिक शिक्षिका के पद पर आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष और संबंधित विषय से ग्रेजुएशन b.ed होना चाहिए |

Kasturba Gandhi Bharti Non-Teaching Post Eligibility Criteria

KGBV Vacancy में गैर शैक्षिक पदों की पूरी योग्यता नीचे दी गई है जिसे आप पढ़कर समझ सकते हैं कि क्या योग्यता रखी जाती है |

  • लेखाकार PGDCA/BCA/BSc Computer या Normal Graduation + DOEACC या समकक्ष संस्था से O Level/A Level
  • केयर टेकर PG+BED
  • लैब असिस्टेंट 10th+lab technician Diploma या 12th Science
  • कार्यालय अधीक्षक (लिपिक) 12th+CCC या 10th/12th में एक विषय computer रहा हो |
  • रसोइया 8th पास
  • सहायक रसोइया 8th पास
  • चपरासी 8th पास
  • चौकीदार 8th पास

UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy Post Wise Salary

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy में पदवार मानदेय नीचे दिखाया गया है जिसे देख करके आप समझ सकते हैं कि किस पद को कितना वेतन मिलता है |

  • Principal– Rs. 30,000/-
  • PGT-Rs. 22,000/-
  • Full Time Teacher –Rs. 25,410/-
  • Warden-Rs. 30,000/-
  • Part Time Teacher-Rs. 12,790/-
  • Care Taker-Rs. 24200/-
  • Accountant -Rs. 13,673/-
  • Lab Assistant-Rs. 7147/-
  • Clerk-Rs. 12,403/-
  • Chief Cook -Rs. 7590/-
  • Assistant Cook -Rs. 5692/-
  • Watchman -Rs. 6325/-
  • Peon -Rs. 6325/-

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Teacher Vacancy 2026: Selection Process

kasturba gandhi balika vidyalaya vacancy 2026 में चयन का आधार मेरिट से होता है इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है जब आप अपना आवेदन भेज देते हैं उसके बाद काउंसलिंग यानी कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आपको बुलाया जाता है फिर एक फाइनल मेरिट लिस्ट आ जाती है जिसके बाद आपकी जॉइनिंग हो जाती है |

KGBV Vacancy Merit Calculation
KGBV Vacancy Merit Calculation

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्ती में मेरिट के आधार पर सिलेक्शन होता है तो मेरिट किस प्रकार से बनती है उसके लिए आप ऊपर दी गई इमेज के माध्यम से चीजों को समझ सकते हैं |

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऑफिसियल वेबसाइट 2026

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऑफिशल वेबसाइट 2026 कि अगर हम बात करें क्योंकि बहुत सारे लोगों के मन में संदेह रहता है कि kasturba gandhi balika vidyalaya vacancy 2026 कहां से चेक करें और आगे की जानकारियां कहां से चेक करें तो देखो इसके लिए मैं बता दूं कि KGBV Official Website samagrashikshaup.in है लेकिन इस पर आपको ना तो नई भर्ती के बारे में जानकारी मिलेगी और ना ही आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी इसलिए आप kgbvbharti.in को ऑफिशल वेबसाइट के रूप में समझ सकते हैं क्योंकि यहां पर आपको पूरी जानकारी लास्ट तक सही और आधिकारिक तरीके से मिलती रहती है |

Conclusion

UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy के बारे में पूरी जानकारी इस पेज में देने का प्रयास हमने किया है और इसमें आवेदन करने के लिए या आवेदन के बाद की पूरी जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते हैं |

1 thought on “UP KGBV Vacancy 2026: District Wise Recruitment”

Leave a Reply